छत्तीसगढ़

वन विभाग द्वारा लगभग 8 लाख रूपये के लागत के 46 नग सागौन लट्ठे जप्त, तस्कर फरार

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम परिक्षेत्र से वन विभाग द्वारा 46 नग सागौन लट्ठा जप्त किये जाने की जानकारी मिली है। जहां करीब 8 लाख रुपये की लागत के 12 घन मीटर सागौन तेलंगाना पार कर रहे थे तस्कर। इस दौरान तस्करी के सरगना और आरोपी, वन कर्मचारियों को देखकर फरार होने में सफल रहे। रेंज अफसर के.आर. चापडी के मार्गदर्शन में 27 वन कर्मचारियों की टीम ने उक्त कार्यवाई को अंजाम दिया है। जिले के भोपालपटनम परिक्षेत्र के तिमेड घाट में वन अमले ने यह सागौन लट्ठा जप्त किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!