छत्तीसगढ़राजनीति

लक्ष्य अंत्योदय को पूरा करने सदैव रहूंगा भाजपा के साथ – अजय गोयल

रायपुर। भाजपा सूरजपुर पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान में सरगुजा सहकारी बैंक के डायरेक्टर अजय गोयल ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह व प्रदेश प्रभारी अनिल जैन से प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशा भाऊ ठाकरे परिसर में मुलाकात की। उन्होंने अपनी पूरी बात नेताद्वय के समक्ष रखने के साथ पार्टी में काम करने की इच्छा जताई है। अजय गोयल ने नेताद्वय से मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भी उनके निवास में मुलाकात की।

उन्होंने जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों की बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने के संकल्प के साथ भटगांव विधानसभा सहित सूरजपुर के प्रत्येक बूथ में कमल का फूल खिलाने चौथी बार डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने और छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकास की गंगा बहाने भाजपा के लिए कार्य करने की बात कही। अजय गोयल नेे अपना नामांकन वापसी का भाजपा शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया ।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!