छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

सीएम विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, दो उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा का भी हुआ शपथ ग्रहण, बहुत जल्द होगी मंत्रिमंडल की घोषणा

बस्तर में दो से तीन केबिनेट मंत्री बनाए जाने की है संभावना 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा ने भी शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने तीनों को शुभकामनाएं भी दीं। जिसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समापन हो गया।

आज के कार्यक्रम में केबिनेट मंत्रियों की घोषणा नहीं हुई। बताया जा रहा है कि अभी पूरी तरह से केबिनेट की सूची तैयार नहीं हुई है। मंत्रिमंडल की सूची भी चौकाने वाली होगी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। जहां सत्ता के चाबी रूपी बस्तर से भी दो से तीन मंत्री बनाए जाने की संभावना है। जल्द राज्यपाल से पुन: समय लेकर मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण भी होगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!