छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

यातायात पुलिस ने उद्यानिकी महाविद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

लगभग 500 से अधिक की संख्या में मौजूद एनसीसी कैडेट्स को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

जगदलपुर। यातायात जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को उद्यानिकी महाविद्यालय धरमपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात डीएसपी संतोष जैन सहित यातायात विभाग के अधिकारियों द्वारा लगभग 500 से अधिक की संख्या में एनसीसी कैडेट्स को हार्टिकल्चर कॉलेज में यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही दुर्घटना से बचाव एवं घायलों के तत्काल मदद करने के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से आवश्यक जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार आदिल और यतेन्द्र देवांगन सहित यातायात विभाग की टीम एवं उद्यानिकी महाविद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!