छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं विधायक लता उसेंडी से पूर्व संभागीय संगठन मंत्री विधान चंद्र कर ने की सौजन्य भेंट

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बस्तर संभागीय संगठन मंत्री विधान चंद्र कर ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी से अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज सौजन्य भेंट की।

इस दौरान श्री विधान चंद्र कर ने विधायक सुश्री लता उसेंडी से विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्र के विकास के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उनके द्वारा क्षेत्र के विकास में किये जा रहे विभिन्न सृजनात्मक प्रयासों के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





