छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से पूर्व संभागीय संगठन मंत्री विधान चंद्र कर ने की सौजन्य भेंट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बस्तर संभागीय संगठन मंत्री विधान चंद्र कर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज सौजन्य भेंट मुलाकात की।

इस अवसर पर श्री विधान चंद्र कर ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को पुनः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्र के विकास के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उनके द्वारा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में किये जा रहे विभिन्न अनुकरणीय प्रयासों के लिये भी बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुलाकात के दौरान प्रमुखत: सांसद महेश कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीधर ओझा, विद्याशरण तिवारी, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, राजेंद्र बाजपेयी, मनोहर दत्त तिवारी, गोदावरी साहू, तेजनारायण दुबे, राजेश श्रीवास्तव, बप्पा कुंडु, पार्थो बिश्वास, मनी विक्रम नायडू, अमित कपूर, योगेश पाणिग्रही सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!