
जगदलपुर। संपत्ति कर सरकार के लिए राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसी कड़ी में रविवार को जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना संपत्ति कर एकमुश्त जमा किया। उन्होंने समय सीमा के भीतर कर का भुगतान कर नगर निगम द्वारा दी जा रही छूट का भी लाभ उठाया।

महापौर संजय पाण्डे ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित अपने आवास में संपत्ति कर का भुगतान किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर संजय पाण्डे ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग समय पर अपना संपत्ति कर जमा करें और उपलब्ध छूट का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि समय पर कर भुगतान से न केवल करदाता को लाभ मिलता है, बल्कि नगर निगम को भी विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राजस्व प्राप्त होता है।
छूट की समय सीमा इस प्रकार है :
- 01 अप्रैल 2025 से 31 मई 2025 तक: 6.25% की छूट
- 01 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक: 5% की छूट
- 01 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक: 4% की छूट
- 01 अक्टूबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक: 2% की छूट
नगर निगम द्वारा यह छूट नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 137 के अंतर्गत केवल चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के संपत्ति कर पर दी जा रही है।
इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव, अभिषेक शेट्टी, जय शर्मा, पंकज आचार्य, संतोष नाग, शशि नाथ पाठक, सूरज श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




