छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर
छत्तीसगढ़ शासन ने 06 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का किया तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला करते हुए नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार –
- विनायक शर्मा (2015 बैच) को महाप्रबंधक, छ.ग. संवाद से स्थानांतरित कर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
- ममता यादव (2015 बैच) को जांजगीर-चांपा से स्थानांतरित कर बिलासपुर की संयुक्त कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
- माधुरी सोम ठाकुर (2016 बैच) को उपायुक्त, बस्तर संभाग से स्थानांतरित कर कोरबा की संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
- स्निग्धा तिवारी (2016 बैच) को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से जांजगीर-चांपा की संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।
- अशोक कुमार मार्बल (2018 बैच) को कांकेर से डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है।
- गीता रायस्त (2018 बैच) को कबीरधाम से स्थानांतरित कर बस्तर संभाग के आयुक्त कार्यालय, जगदलपुर में उपायुक्त (रा.) बनाया गया है।
राज्य सरकार ने इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





