छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

जगदलपुर। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के दो दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस., एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!