छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कदंतेवाड़ा

बस्तर सांसद का जनजुड़ाव : पालनार पहुंच ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 38 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रमाण पत्र प्रदान कर बढ़ाया हौसला

दंतेवाड़ा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप का आज दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा जनपद अंतर्गत पालनार क्षेत्र में आत्मीय और विकासोन्मुखी प्रवास देखने को मिला। यह अवसर क्षेत्रवासियों के लिए बेहद खास रहा, जब सांसद महोदय ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा कई विषयों पर तत्काल समाधान हेतु पहल की।

सांसद श्री कश्यप ने पालनार में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर ग्रामीण विकास को और गति देने की बात कही।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की संयुक्त सहभागिता से ही विकास के कार्य धरातल पर उतरेंगे।

किरंदुल नगर क्षेत्र में प्रोत्साहन राशि प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

अपने प्रवास के दौरान सांसद महोदय ने किरंदुल नगर क्षेत्र में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भाग लिया, जहाँ उन्होंने 38 होनहार बच्चों को प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य हेतु प्रेरणादायी बातें कही और शिक्षा को जीवन की दिशा तय करने वाला प्रमुख माध्यम बताया।
कार्यक्रमों की सफलता में स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, जनपद अध्यक्ष श्री सुकालू मुड़ामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी सिंह, जनपद सदस्य हीरालाल, सरपंच पालनार पवित्रा मुडामी, सुमित भदोरिया,फुलपाड़ सरपंच राहुल वेट्टी,सरपंच रेंगनार मंगल, सरपंच श्यामगिरी धन्नू , सरपंच गड़मिरी पवन कोर्राम,सरपंच,सरपंच अरनपुर आंदा,सरपंच बड़े हाड़मामुंडा,आंदा , उदय चंद्र सिंहा,सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!