छत्तीसगढ़जगदलपुर

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ बस्तर को मिला नया नेतृत्व, दामोदर सेठिया निर्विरोध बने जिला अध्यक्ष

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, जिला बस्तर को आज नया नेतृत्व मिला है। संगठन के जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में दामोदर सेठिया को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर संघ के सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में श्री सेठिया के नाम का प्रस्ताव रखा और पूर्ण समर्थन के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। यह निर्णय संगठन में एकजुटता और सामूहिक नेतृत्व भावना का प्रतीक बन गया है।

वन विभाग के कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि दामोदर सेठिया के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावशाली पहल होगी।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष दामोदर सेठिया ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और संगठन के हित में सदैव समर्पित रहेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!