छत्तीसगढ़जगदलपुर

केशकाल को मिला विकास का फोर लेन तोहफा : केंद्र सरकार ने दी 307.96 करोड़ की मंजूरी, बस्तर के विकास को नई रफ्तार देने के लिये मंत्री केदार कश्यप ने जताया प्रधानमंत्री एवं परिवहन मंत्री का आभार

सुगम होगा यातायात, डबल इंजन की सरकार में निरंतर आगे बढ़ रहा है बस्तर – केदार कश्यप

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति को नई दिशा प्रदान की है। मोदी और विष्णुदेव साय सरकार ने “संगच्छध्वं संवदध्वं” मंत्र को चरितार्थ करते हुए हर क्षेत्र में सामूहिक विकास को बढ़ावा दिया है।

प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार जताते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (नया NH-30) पर 11.380 किलोमीटर लंबाई वाले केशकाल बाईपास को पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए 307.96 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृति दी है।

यातायात सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित होगा

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में यह निर्माण सहायक सिद्ध होगा। फोर लेन सड़क परियोजनाएं यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। केशकाल की यह चार लेन सड़कें यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाएंगी तथा यात्रा के समय को कम करेंगी। इसके साथ ही ये सड़कें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देंगी और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करेंगी। इस सड़क के निर्माण से आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा और व्यापार व वाणिज्य को सुविधा मिलेगी।

मंत्री केदार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर 4-लेन केशकाल बाईपास के निर्माण से कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सकेगी। खासकर केशकाल घाट खंड के चुनौतीपूर्ण इलाके में बाईपास एक सुगम, भीड़-भाड़ रहित मार्ग प्रदान करेगा, जिससे वर्तमान में अनुभव की जाने वाली यातायात बाधाएँ कम होंगी। उन्होंने कहा कि इससे वाहनों की तेज और अधिक कुशल आवाजाही हो सकेगी।

शहरी क्षेत्रों से भारी यातायात को हटाकर यह बाईपास शहरी सड़कों पर भीड़-भाड़ को कम करने, प्रदूषण के स्तर को घटाने और दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने में सहायक होगा, जिससे शहर के भीतर पैदल चलने वालों और मोटर चालकों दोनों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!