नन्ही मुट्ठी में दम : 10 साल की बॉक्सर आरवी अवस्थी ने राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, सांसद महेश कश्यप ने किया बस्तर की बेटी को सम्मानित

सांसद महेश कश्यप ने आरवी को थामा, सराहा और कहा – ‘तुम जैसी बेटियाँ ही बस्तर की असली ताक़त हैं, तुम्हारी यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का दीप बनेगी।
जगदलपुर। बस्तर की मिट्टी से निकली नन्हीं सी चिंगारी, अब देशभर में चमक रहा एक सितारा बन चुकी है। मात्र 10 वर्षीय आरवी अवस्थी ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ बस्तर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
इस गौरवशाली उपलब्धि पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आरवी अवस्थी का पुष्पगुच्छ एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा बस्तर की बेटियाँ अब हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। आरवी जैसी प्रतिभाएं न सिर्फ हमारी उम्मीदों की किरण हैं, बल्कि ये आने वाले समृद्ध बस्तर की नींव भी रख रही हैं। यह सफलता पूरे बस्तरवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।
सांसद कश्यप ने आरवी के माता-पिता, प्रशिक्षक और समस्त खेल जगत को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आरवी की अथक मेहनत, अनुशासन और जुझारू भावना का प्रतीक है। यह दिखाता है कि अगर प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो बस्तर की बेटियाँ भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर परचम लहरा सकती हैं।
आरवी अवस्थी का यह सम्मान न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह बस्तर अंचल की उभरती हुई प्रतिभा, साहस और शक्ति का प्रतीक भी है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें






