छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर संभाग

सड़क से जुड़ेगा सपना : नारायणपुर-अंतागढ़ सड़क निर्माण कार्य को मिली मंजूरी, टेंडर जारी – वर्षों पुरानी मांग होगी अब पूरी

नारायणपुर से अंतागढ़ सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी, नारायणपुर वासियों ने जताया मंत्री केदार कश्यप का आभार

नारायणपुर। जिलेवासियों के लिए डबल इंजन की सरकार ने बड़ी सौगात दी है। वर्षों से नारायणपुर से अंतागढ़ के बीच सड़क की जर्जर हालत से जूझ रहे लोगों के लिए अब राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा नारायणपुर-अंतागढ़ रोड (SH-05) के किमी 126 से 171 तक के हिस्से की चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस परियोजना की कुल लंबाई 46 किलोमीटर है, जिसमें पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य शामिल है। 134.37 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। कार्य की समय सीमा 18 माह तय की गई है।

जनता को मिलेगी राहत

नारायणपुर से अंतागढ़ मार्ग वर्षों से खराब स्थिति में था, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह सड़क कीचड़, गड्ढों और जलभराव का रूप ले लेती थी। अब इस टेंडर के ज़रिए एक मजबूत, चौड़ी और टिकाऊ सड़क का निर्माण होना तय है, जिससे स्थानीय जनता, व्यापारी, स्कूली छात्र, स्वास्थ्य वाहन सभी को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों का नतीजा, नारायणपुरवासियों ने जताया आभार

इस कार्य के लिए जिलेवासियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप के प्रति आभार जताया है। वर्षों से लंबित इस परियोजना को उनके नेतृत्व में मंजूरी मिली, जो जिले के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस सड़क के निर्माण से न केवल नारायणपुर और अंतागढ़ के बीच सीधा और सुरक्षित संपर्क होगा, बल्कि यह क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों से मुख्य मार्गों तक पहुंच आसान होगी।
नारायणपुर से अंतागढ़ सड़क निर्माण का यह टेंडर वर्षों से लंबित जनआकांक्षा की पूर्ति का प्रतीक है। यह विकास के उस रास्ते को प्रशस्त करेगा, जिसमें जनता की सुविधाएं, गति और सुरक्षा प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

जनता की प्रतिक्रिया

स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों में खुशी की लहर है। सभी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई कि यह निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाएगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!