छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

‘सर्व नाई समाज संघ’ की बैठक में पदाधिकारियों का गठन, समाज उत्थान हेतु हुई चर्चा

जगदलपुर। सर्व नाई समाज संघ जगदलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शहर के कुम्हारपारा स्थित सामाजिक भवन (इंडियन गैस एजेंसी के पीछे) में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सरोज श्रीवास, अनिल ठाकुर और रामकृष्ण राव को नियुक्त किया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी कृष्ण ठाकुर को सौंपी गई, जबकि सहसचिव के रूप में शेखर ठाकुर, श्रीकांत राव और हरि श्रीवास का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष के रूप में गौरीशंकर श्रीवास और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में राम लखन ठाकुर को मनोनीत किया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बास्की ठाकुर को दी गई। वहीं सलाहकार मंडल में राजू राव, राधेश्याम श्रीवास, भास्कर राव, सियाराम ठाकुर, शंभू ठाकुर और वसंत राव को शामिल किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में मोनू ठाकुर, सोनू श्रीवास, अनिल कुमार, शरद कुमार, रामू सविता, चंदन ठाकुर, राकेश ठाकुर, प्रेमजीत, मिथिलेश, जितेन और लल्लन का नाम शामिल है।

बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य भास्कर राव, वसंत राव, राधेश्याम श्रीवास, संदीप श्रीवास, जननायक कर्पूरी ठाकुर संगठन के संभागीय अध्यक्ष शंकर सेन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाज के उत्थान, एकता और संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई तथा समाज को सशक्त दिशा देने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में गणमान्य सदस्य बाबू साहब, राजा ठाकुर, संतोष ठाकुर, सतीश श्रीवास और राजेश श्रीवास की भी सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!