सीएम विष्णुदेव साय ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में लिया भाग

डिप्टी सीएम विजय शर्मा एवं मंत्री केदार कश्यप भी हुए शामिल
वाराणसी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने की। बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं केबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

बैठक में राज्यों के बीच आपसी समन्वय, आंतरिक सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं को बैठक में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और क्षेत्रीय सहयोग के लिए सुझाव भी दिए।
यह बैठक केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा साझा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





