प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी खबर : तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना, कलेक्टर हरिस एस. ने जारी किया आदेश

प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी खबर : तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना, कलेक्टर हरिस एस. ने जारी किया आदेश
जगदलपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर हरिस एस. ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
नई पदस्थापनाओं के अनुसार :-
श्री रूपेश कुमार मरकाम – तहसीलदार जगदलपुर के साथ ही न्यायालय नायब तहसीलदार कुरंदी का अतिरिक्त प्रभार।
श्री राहुल गुप्ता – तहसीलदार जगदलपुर (नजूल) के साथ न्यायालय नायब तहसीलदार फ्रेजरपुर का अतिरिक्त प्रभार।
श्री सुनील कुमार ध्रुव – नए तहसीलदार दरभा के रूप में पदस्थ।
श्री पुष्पराज मिश्रा – बनाए गए हैं प्रभारी तहसीलदार बास्तानार।
श्री रोहन कुमार बिसी – को नायब तहसीलदार नानगुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इस प्रशासकीय बदलाव को क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





