छत्तीसगढ़जगदलपुरशिक्षा

चिंगपाल में गूंजा शिक्षा का उत्सव : शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का तिलक कर किया गया स्वागत, सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कटिबद्ध है – विधायक किरण देव

छात्र जीवन अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय होता है – विधायक किरण देव

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दरभा विकासखण्ड के ग्राम चिंगपाल में आज विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव बड़े ही उल्लास व गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि चित्रकूट विधायक श्री विनायक गोयल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

शाला प्रवेशोत्सव के दौरान नवप्रवेशी नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर और आत्मीय मुस्कान से स्वागत किया गया। मंच से बच्चों को शुभकामनाएं और आशीर्वचन देते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि छात्र जीवन अपने जीवन का सबसे श्रेष्ठ समय होता है। इसी दौर में शिक्षा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व और भविष्य की नींव रखी जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कृतसंकल्प है। हर बच्चे को शिक्षा मिले, इसी संकल्प के साथ शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है।

विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तर की धरती पर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन देने की। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहा कि आप ही वह दीपक हैं, जो अज्ञान के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश भरते हैं।

कार्यक्रम में बच्चों को मिला नया उत्साह

इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों को नववर्दी, पाठ्यपुस्तकें और जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

विधायक विनायक गोयल ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि बच्चे पढ़ाई में मन लगाएं, लक्ष्य निर्धारित करें और अपने सपनों को साकार करें। बस्तर की प्रतिभाएं भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ीं भावनाएं

कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया – यह भावनात्मक पहल मातृसम्मान और पर्यावरण-संवर्धन का संदेश लेकर आई।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में विधाशरण तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग, जनपद सदस्य गागराराम, जयमनी मोर्य, राजू सोढ़ी, सरपंच जयराम बधेल, सूबेदार बधेल, रैतूराम, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, फूलसिंह सेठिया, अनंत राम, बाबूल नाग, महेन्द्र बधेल, सीईओ वीरेन्द्र बहादुर, डीईओ बलिराम बधेल, डीएमसी अखिलेश मिश्रा, बीईओ जगदीश पात्र सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!