छत्तीसगढ़जगदलपुर

शहर को संवारने सड़क पर उतरे महापौर संजय पाण्डे, हटवाया अतिक्रमण, लोगों को दी समझाइश

जगदलपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के अभियान में महापौर संजय पाण्डे खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। गुरुवार की सुबह उन्होंने निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, नगर निगम अमला और यातायात पुलिस के साथ शहर भ्रमण किया और अतिक्रमण हटाने के साथ स्वच्छता को लेकर जनजागरण का संदेश दिया।

महापौर संजय पांडे ने दिन की शुरुआत चार वार्डों के स्वच्छता मित्रों को बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए रेनकोट वितरण से की। उन्होंने बताया कि अन्य वार्डों में भी पार्षदों के माध्यम से वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने खुद डिवाइडर के आसपास फैले कचरे को साफ कर उदाहरण प्रस्तुत किया।

अवैध अतिक्रमण पर सख्ती : दी समझाइश, नहीं माने तो होगी कार्रवाई

महापौर ने कुम्हारपारा सहित कई क्षेत्रों में सड़क किनारे व्यापार कर रहे दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से सामान रखने की समझाइश दी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर दुकानें ट्रैफिक बाधित करेंगी तो जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ही यातायात विभाग को बुलाया गया और पुलिस की मदद से सड़क पर अतिक्रमण कर रखे गए कबाड़ वाहन और अन्य सामान हटवाए गए।

जमीन पर दिख रहा संकल्प का असर

महापौर बनने के बाद से ही संजय पांडे जगदलपुर की तस्वीर बदलने में जुटे हुए हैं—चाहे वह सड़कों का चौड़ीकरण हो, पार्किंग व्यवस्था, नालों की सफाई, या फिर पुराने बाजारों का जीर्णोद्धार। ऐतिहासिक दलपत सागर के पुनर्जीवन की दिशा में भी उनकी कोशिशें रंग ला रही हैं।

लोगों के बीच बन रही नई छवि : “काम बोलता है”

अब महापौर की मेहनत सड़कों पर दिख रही है। उनके कार्यों से प्रभावित होकर शहरवासी भी स्वच्छता और व्यवस्थित यातायात में सहयोग दे रहे हैं। संजय पांडे के नेतृत्व में जगदलपुर एक स्वच्छ और सुचारु नगरी की ओर अग्रसर है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!