छत्तीसगढ़जगदलपुर

महापौर संजय पाण्डे ने भगत सिंह वार्ड से किया मच्छरदानी वितरण का शुभारंभ, शहर के सभी 48 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से होगा वितरण

जगदलपुर। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मंगलवार सुबह भगत सिंह वार्ड स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस जनहितैषी पहल की शुरुआत महापौर संजय पाण्डे ने स्वयं की।

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता को बढ़ावा देने वाले इस कार्यक्रम के तहत नगर के सभी 48 वार्डों में निर्धारित तिथियों के अनुसार मच्छरदानी वितरित की जाएगी। प्रत्येक वार्ड में कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा ताकि नागरिकों तक यह सुविधा पारदर्शिता और प्रभावशीलता से पहुँच सके।

महापौर संजय पाण्डे ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरदानी वितरण एक कारगर उपाय है और हम सुनिश्चित करेंगे कि यह हर ज़रूरतमंद तक पहुँचे।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोस, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी बस्तैया, प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. अन्वेषणा प्रसाद, मितानिन पद्मिनी यादव तथा नगर निगम ईई गोपाल भारद्वाज समेत स्वास्थ्य विभाग और निगम के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!