छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

मौसमी बीमारियों पर कलेक्टर की पैनी नजर : दरभा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, परखी व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, दरभा पहुंचे कलेक्टर हरिस एस.

जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस सोमवार को दरभा के स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए कहा कि मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिए पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित लैब परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया।

साथ ही उन्होंने दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए जर्जर भवन का डिस्मेंटल करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किए। हॉस्पिटल के खराब भवन को भी नया बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने भी कहा। कलेक्टर ने दरभा के पंचायत भवन और लाइब्रेरी के लिए चिन्हांकित जमीन का भी अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम तोकापाल श्री शंकर लाल सिन्हा, सीएमएचओ डॉक्टर संजय बसाक, जनपद सीईओ विजय बहादुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!