छत्तीसगढ़जगदलपुर

बिना अनुमति पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर नगर निगम सख़्त, 12 दुकानदारों को थमा दिया नोटिस

जगदलपुर। शहर की सूरत बिगाड़ने वालों पर अब नगर निगम की पैनी नजर है। सार्वजनिक और निजी संपत्तियों पर बिना अनुमति फ्लैक्स, बैनर और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ निगम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इसी क्रम में निगम प्रशासन ने 12 दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

निगम राजस्व अधिकारी राकेश यादव के अनुसार उक्त दुकानदारों ने बिना अनुमति फ्लैक्स और विज्ञापन सामग्री लगाई थी, जिससे शहर की स्वच्छता और सौंदर्य पर असर पड़ा। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निगम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सार्वजनिक या निजी संपत्ति पर बिना सक्षम अधिकारी या मालिक की पूर्व अनुमति के कोई भी विज्ञापन सामग्री लगाना प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की यह कार्रवाई शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नगर निगम ने आमजन से भी अपील की है कि वे अनुमति लेकर ही प्रचार सामग्री लगाएं, अन्यथा भविष्य में उन्हें भी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!