छत्तीसगढ़जगदलपुर

ब्रेक से पहले काम आया ब्रेन : रेलवे फाटक बंद कर रोका गया नशे में दौड़ता टिप्पर, बस्तर-पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना, देखें वीडियोज़..

रफ्तार, शराब का नशा और फिर बस्तर पुलिस की ‘रणनीति’ से काबू में आया बेकाबू टिप्पर – बच गई कई जानें!

पुलिस की फिल्मी स्टाइल कार्रवाई, रेलवे फाटक बंद कर रोका मौत बनकर दौड़ता टीपर

जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर रविवार दोपहर एक बड़ी सड़क दुर्घटना उस समय टल गई जब शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार टिप्पर चालक को बस्तर यातायात पुलिस की मुस्तैदी और सूझबूझ से समय रहते रोका गया।
टिप्पर (क्रमांक CG 17 KT 4573) का चालक महादेव यादव, निवासी सरगीपाल, केशलूर चौक से लहराते हुए तेज रफ्तार में जगदलपुर की ओर बढ़ रहा था। वाहन की गति और चाल देखकर यह स्पष्ट था कि कोई भीषण दुर्घटना हो सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही यातायात विभाग की पेट्रोलिंग टीम – ASI यतेन्द्र देवांगन व उनकी टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, परंतु चालक ने वाहन नहीं रोका और रफ्तार और तेज कर दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से NH 63 की दूसरी पेट्रोलिंग पार्टी को अलर्ट किया गया।

तेली मारेंगा रेलवे फाटक पर दिखी पुलिस की सूझबूझ

दुर्घटना की गंभीर आशंका को देखते हुए पुलिस ने रेलवे फाटक को बंद करवाया, जिससे वाहन को आगे बढ़ने से रोका जा सके। इस चतुराई और त्वरित निर्णय के चलते ट्रक को फाटक के पास सफलतापूर्वक रोका गया।
ब्रिथ एनालाइजर से जांच में चालक अत्यधिक शराब के नशे में पाया गया, जिसके आधार पर उस पर मोटर यान अधिनियम की धारा 185, 184 एवं 132 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

बस्तर पुलिस की सतर्कता और तत्परता से आज एक बड़ा हादसा टल गया

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के निर्देश पर तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन और यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग के नेतृत्व में पूरे जिले में सड़क सुरक्षा के लिए शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीड और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बस्तर पुलिस की सतर्कता और तत्परता से आज एक बड़ा हादसा टल गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!