छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर में बड़ा सड़क हादसा : रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस खड़ी ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल, ड्राइवर फंसा वाहन में, कटर से निकाला गया बाहर

जगदलपुर। सावन सोमवार की सुबह बस्तर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस बस्तर थाना क्षेत्र में माजीसा पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का चालक वाहन में ही बुरी तरह फंस गया, जिसे कटर मशीन से काटकर बाहर निकाला गया।

यह हादसा सोमवार तड़के करीब 4 बजे हुआ, जब बस में सवार ज्यादातर यात्री नींद में थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं परिचालक की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

सबसे गंभीर स्थिति में बस का चालक था, जो स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कटर मशीन मंगाई और बस की बॉडी काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

फिलहाल सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उन्हें मेकाज रेफर किया जा सकता है। प्रशासन ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रफ्तार फिर बनी कहर – सवालों के घेरे में बस ऑपरेटर की जिम्मेदारी

यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि रात के सफर में यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कब बंद होगा? नींद में वाहन चलाना, बिना विश्राम के ड्राइवर शिफ्ट देना और तेज रफ्तार – ये तमाम वजहें आए दिन ऐसे हादसों को जन्म देती हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!