छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

सांसद महेश कश्यप की सौगात से संवरेंगे नानगुर क्षेत्र के गांव, 68 लाख के विकास कार्यों की रखी नींव

डबल इंजन की रफ्तार, गांव-गांव पहुंचेगा विकास – सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने आज नानगुर मंडल अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में ₹68.32 लाख की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान की।

विकास ही हमारा संकल्प – सांसद महेश कश्यप

“भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि विकास ही हमारा संकल्प है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। डबल इंजन की सरकार केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखने वाले कार्यों में विश्वास रखती है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्थापित पारदर्शी एवं जनहितैषी शासन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर के गांव, गरीब और आदिवासी सरकार की प्राथमिकता हैं।

विकास कार्यों की संक्षिप्त झलक

बस्तर विकास प्राधिकरण, डीएमएफटी योजना एवं राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण के तहत स्वीकृत कार्यों में ग्राम पंचायत कवालीकला में भण्डारिन माता गुड़ी का जीर्णोद्धार, ग्राम पंचायत छोटेकवाली में माता मंदिर के चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण, मांझीगुड़ा के स्कूलपारा में 400 मीटर लंबी सीसी नाली का निर्माण, ग्राम सिडमुड में माता सुंदर दाई गुड़ी और खासपारा में गणेश मंडली कक्ष का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही हाटपदमुर पंचायत में गणेश मंदिर और अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, कुलगांव में 300 मीटर और पोड़ागुड़ा में 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। ये सभी कार्य ग्रामीण आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखीधर बघेल, मंडल अध्यक्ष हरी मंडावी, मंडल उपाध्यक्ष उमरु भारती, पूर्व मंत्री राजू पोयाम, अमल बैस, रामकेसरी गोयल, प्रेमनाथ नाग, सरपंच सुखराम बघेल, मानसाय बघेल, मीडिया प्रभारी अमर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पंच-सरपंच, अधिकारी व ग्रामीणजन शामिल हुए।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!