छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

सर्व नाई समाज भवन में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न, पौधों की सुरक्षा का लिया गया संकल्प

जगदलपुर। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर सर्व नाई (सेन) समाज एवं इंद्रावती बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आज सर्व नाई समाज भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम, जामुन, चीकू, आंवला, अमरूद, बेल, शहतूत जैसे फलदार पौधों का रोपण किया गया।

सभी पौधों को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया तथा समाज के सदस्यों ने इन पौधों की देखरेख कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की शपथ भी ली।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रौशन सिसोदिया, इंद्रावती बचाओ अभियान से विशेष आमंत्रित किशोर पारख एवं पर्यावरण प्रेमी वृक्षमित्र “ट्री मैन” सम्पत झा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

किशोर पारख ने समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भवन परिसर में फलदार पौधों का रोपण न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल भी प्रदान करेगा। उन्होंने इसे अनुकरणीय पहल बताया।

वृक्षमित्र सम्पत झा ने “मिशन ग्रीन जगदलपुर” के तहत समाज द्वारा किए जा रहे इस प्रयास को “ग्रीन कॉरिडोर निर्माण की दिशा में एक अहम कदम” बताया और समाज को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में सर्व नाई समाज के अध्यक्ष श्री मनोज ठाकुर ने सभी अतिथियों, समाजजनों और वृक्षारोपण में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। वृक्ष दान का कार्य वृक्षमित्र सम्पत झा द्वारा किया गया।

पौधरोपण में भाग लेने वाले प्रमुख समाजजनों में शामिल रहे

राधेश्याम श्रीवास, राजू राव, भास्कर राव, शंभू ठाकुर, शंकर सेन, सरोज श्रीवास, कृष्ण ठाकुर, अनिल ठाकुर, गौरी शंकर श्रीवास, राम लखन ठाकुर, बास्की ठाकुर, राजेश श्रीवास, हरिशंकर श्रीवास, श्रीकांत राव, लछु श्रीवास, राकेश कुमार, सोनू श्रीवास, रामू सविता, प्रेमजीत ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर और अन्य सम्मानित सदस्य।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!