छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर पुलिस की सख़्ती : ब्लैक फिल्म से न करें आंख-मिचौली, कानून तोड़ने पर सीधे कार्रवाई

कांच पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई

तीन प्रमुख चौराहों पर जांच, मोटर यान अधिनियम की धारा 100 के तहत कार्रवाई

जगदलपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जगदलपुर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। गुरूवार को मिताली चौक, अग्रसेन चौक और कोर्ट तिराहा पर विशेष अभियान चलाकर उन चारपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनके शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई थी।

पुलिस ने मोटर यान अधिनियम की धारा 100 के तहत कार्यवाही करते हुए मौके पर ही कई वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई और वाहन चालकों को सख्त समझाइश दी कि वाहन के शीशों पर किसी भी प्रकार की फिल्म, परत या रंगीन परत चढ़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

क्या है नियम?

कंपनी द्वारा निर्मित शीशे की पारदर्शिता में छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है। किसी भी फिल्म या परत से दृश्यता कम होने पर वाहन सुरक्षा को खतरा होता है। केवल शासन अथवा परिवहन विभाग से विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को ही यह छूट है।

आम जनता से अपील

ट्रैफिक डीएसपी संतोष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में भी ऐसे सघन निरीक्षण अभियान चलते रहेंगे। आम नागरिकों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और अपने वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म या कोई अन्य परत न लगाएं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!