छत्तीसगढ़योजनाराष्ट्रीय

मत्स्य किसानों के लिए जरूरी सूचना : NFDP पोर्टल में पंजीयन अब अनिवार्य, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य

जगदलपुर। मछली पालन से जुड़े किसानों और व्यवसायियों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर है। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत अब सभी मत्स्य कृषकों, समितियों एवं समूहों को राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) यानी च्वाइस सेंटर के माध्यम से कराया जा सकता है।

  • कौन करा सकता है पंजीयन?
  1. मछली पालन करने वाले किसान
  2. मत्स्याखेट (फिशिंग) व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति
  3. मछली विक्रेता, व्यापारिक समूह, समितियाँ
  • पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज
  1. आधार कार्ड
  2.  बैंक पासबुक
  3. आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • NFDP पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लाभ
  1. सरकारी अनुदान और सब्सिडी का लाभ!
  2. बीज, चारा और उपकरण पर छूट!
  3. बाजार से जुड़ाव और मूल्य समर्थन!
  4. ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता सुनिश्चित
  • क्या है NFDP पोर्टल?

NFDP यानी National Fisheries Digital Platform, भारत सरकार द्वारा विकसित एक डिजिटल मंच है, जो मछली पालन के लिए केंद्र और राज्य योजनाओं की एकीकृत जानकारी प्रदान करता है। इस पर पंजीकृत किसान सीधे सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!