छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : बीजापुर और सुकमा सहित 05 जिलों के जिला पंचायत CEO बदले, देखें पूरी सूची..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 29 जुलाई को दोपहर बाद बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। इसके तहत 5 जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

तबादला आदेश में शामिल अधिकारी एवं जिले –

1. नम्रता जैन (IAS 2019)
अब बनीं अपर कलेक्टर जिला रायपुर। पूर्व में सुकमा में थीं पदस्थ।

2. हेमंत रमेश नंदनवार (IAS 2020)
अब होंगे महासमुंद जिला पंचायत के सीईओ। पहले बीजापुर में थे।

3. मुकुंद ठाकुर (IAS 2020)
अब संभालेंगे सुकमा जिला पंचायत का कार्यभार। पूर्व में उपसचिव कृषि विभाग पर पदस्थ रहे।

4. नम्रता चौबे (IAS 2022)
अब बनीं बीजापुर जिला पंचायत की नई CEO। पूर्व में SDM सरायपाली, महासमुंद के पद पर रहीं।

5. प्रखर चंद्राकर (IAS 2022)
अब होंगे गरियाबंद जिला पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी। पूर्व में SDM सारंगढ पद पर पदस्थ रहे।

यह तबादला आदेश क्यों महत्वपूर्ण है?

पंचायतों में विकास योजनाओं की निगरानी के लिए CEO की भूमिका बेहद अहम होती है। ये अधिकारी PMAY, MNREGA, SBM जैसी योजनाओं को ज़मीन पर उतारते हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!