छत्तीसगढ़सोशल

भानपुरी में गूंजे देशभक्ति के नारे, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप बने तिरंगा-यात्रा के सहभागी

हर घर तिरंगा फहराने मंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों से किया आह्वान

जगदलपुर। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी मंडल अंतर्गत करंदोला शक्ति केंद्र में आज आयोजित “तिरंगा यात्रा” में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वनमंत्री केदार कश्यप सम्मिलित हुए।
वनमंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान लोगों से कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर फहराकर स्वतन्त्रता का पर्व मनाएं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में राष्ट्र भक्ति का वतावरण निर्मित किया है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भी यही है। यह यात्रा हर व्यक्ति के मान सम्मान और देश के सम्मान से जोड़कर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा का दावा है कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना मजबूत होगी। जो हमें तिरंगा यात्रा के दौरान देखने को मिल रहा है।

भानपुरी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा हर वर्ष कि भाँती इस वर्ष भी भव्य रूप में निकाला गया। यह यात्रा भानपुरी मंडल में करंदोला शक्ति केंद्र के अस्पताल चौक से मुख्य मार्ग होते हुए वनवासी कल्याण आश्रम तक निकाला गया। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी शामिल हुए ।

इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से वनमंत्री केदार कश्यप जी सम्मिलित हुए साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रुपसिंह मंडावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांकला, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, खितेश मौर्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!