छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक – भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जिला भाजपा कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में तिरंगों से सजी देशभक्ति की झलक

जगदलपुर। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगदलपुर में तिरंगा लगा कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में जिला कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में तिरंगे लगाए गए, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। परिसर में चारों ओर तिरंगे लहराते नज़र आ रहे, जो देशभक्ति और एकता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं। जहाँ तिरंगा लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह इसे सम्मान के साथ फहराए और इसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को घर-घर तक पहुँचाना है, और हम सभी कार्यकर्ता इसे जन-जन का आंदोलन बनाने के लिए संकल्पित हैं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, जिला मंत्री नरसिंह राव, ललिता बघेल, जगदलपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, रंजीत पांडे, दिनेश पाणीग्राही, राजा यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!