छत्तीसगढ़जगदलपुर

सुरक्षित सफर की ओर एक और कदम : जगदलपुर में सड़क सुरक्षा की नई चमक, बस्तर पुलिस ने लगाए चमकीले ट्रैफिक स्प्रिंग पोस्ट व डेलीनेटर

अब रात में डिवाइडर दिखेंगे दूर से, हादसों से बचाएंगे यातायात पुलिस के लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर पोस्ट

जगदलपुर। सड़क हादसों की रोकथाम और रात में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बस्तर पुलिस ने शहर के प्रमुख डिवाइडरों पर चमकीले ट्रैफिक स्प्रिंग पोस्ट और डेलीनेटर लगाए हैं।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में यह पहल शुरू की गई है। रात के समय डिवाइडर और क्रॉसिंग स्पष्ट न दिखने से होने वाले हादसों को ध्यान में रखते हुए, नया बस स्टैंड, नगर निगम कार्यालय के सामने, गुरुद्वारा, कोर्ट तिराहा, कलेक्ट्रेट रोड, कुम्हारपारा रोड समेत करीब 20 स्थानों पर इन्हें लगाया गया।

रेडियम रिफ्लेक्टर और चमकीले रंगों से लैस ये पोस्ट दूर से ही वाहन चालकों को डिवाइडर या ऑब्जेक्ट की पहचान कराने में मदद करेंगे, जिससे चालक अपनी लेन में नियंत्रित गति से वाहन चला सकेंगे और दुर्घटनाओं से बचाव होगा।

इस सराहनीय कार्य में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग, ASI कुलदीप सिंह, यतेंद्र देवांगन और यातायात स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात संकेतों और नियमों का पालन करें। सुरक्षित सफर ही, सुरक्षित जीवन का आधार है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!