छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर ऐतिहासिक विभाजन की त्रासदी को किया गया याद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू शामिल हुए

आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते और विभाजन के समय की सच्चाई आज भी हमें झकझोरती है – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

देश के विभाजन में लाखों लोग हिंसा के शिकार हुए – केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया और 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को याद किया। सिरहासार भवन में आयोजित विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन की विभीषिका और उस दौर में देश व देशवासियों के भीषण दर्द को दिखलाती चित्र प्रर्दशनी एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में विभाजन की त्रासदी और इससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते और विभाजन के समय की सच्चाई आज भी हमें झकझोरती है। कांग्रेस पार्टी के निर्णय और कुछ लोगों की जिद देश के विभाजन का कारण बनी। तुष्टिकरण की राजनीति की शुरुआत यहीं से हुई और इसका असर आज तक देखा जा सकता। भाजपा का ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत इस बात को प्रमुखता से रखता है कि देश का हित सर्वोपरि है। आज देश के प्रत्येक नागरिक को देश के विभाजन की विभिषका के दर्द व दुख के उस भीषण दौर से परिचित होना चाहिये।

केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि विभाजन 1947 में हुआ, लेकिन इसका दर्द आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। लाखों लोगों को हिंसा और नफरत के कारण अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा। यह दिवस उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का समय है जिन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधन दिया और कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया।

इस अवसर पर सिरहासार भवन में विभाजन की विभीषिका की चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी, साथ ही चलचित्र भी दिखाया गया। जिसमें विभाजन की विभीषिका और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृतियों को ताजा किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, बेवरेजेस कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय,रुप सिंह मण्डावी, दीपेश अरोरा,महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, आनंद मोहन मिश्रा, पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा,पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!