
- केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू हुये शामिल
जगदलपुर। विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गुरुवार को स्थानीय सीरासार चौक से मौन मशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। इस मौन मशाल रैली का उद्देश्य विभाजन की त्रासदी को याद करना और उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, जिन्होंने विभाजन के समय अपने प्राण गंवाए और जो इस भीषण घटना के कारण विस्थापित हुए।
केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने मौन मशाल रैली का नेतृत्व करते हुए कहा कि यह जुलूस हमें विभाजन की विभिषिका की याद दिलाता है और यह संकल्प लेने का समय है कि हम ऐसी त्रासदी को दोबारा कभी नहीं होने देंगे। यह दिवस उन लोगों की स्मृति में मनाया जा रहा है जिन्होंने उस समय अपार कष्ट झेला और जिन्होंने अपने घरों,प्रियजनों और जीवन की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया।
मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से भाजपा जिला वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बेवरेजेस कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, रूप सिंह मण्डावी,दीपेश अरोरा, महापौर संजय पाण्डेय,निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव,प्रदीप देवांगन, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक शामिल रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





