
जगदलपुर। शहर के गायत्री नगर और चित्रकूट रोड में हो रहे अत्यधिक जल भराव से उत्पन्न समस्या से अवगत कराते हुए पार्षद एवं वार्ड वासियों ने महापौर संजय पाण्डे एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा को ज्ञापन सौंपा। वार्ड पार्षद एवं वार्ड वासियों ने मांग किया कि गंगामुंडा, सरगीपाल एवं शहर के विभिन्न वार्डों से आने वाले पानी को गीदम रोड स्थित पुलिया से आधे पानी को अन्यत्र डायवर्ट किया जाए। जिससे कि गायत्री नगर में हो रहे जल भराव का दबाव कम हो जाए। यह की गीदम रोड कलवर्ट (पुलिया) से पानी क्रॉस होकर सीधा जाना चाहिए था किंतु उसे घुमा फिरा कर गायत्री नगर स्थित छोटे नालों मिलाकर जोड़ दिया गया है। नालों की क्षमता से कई गुना ज्यादा पानी आने की वजह से सड़कों के ऊपर से बहते हुए गायत्री नगर और चित्रकूट रोड के घरों में घुस रहा है।

अमूमन देखा गया है कि शहर के अधिकतर कल्वर्ट (पुलिया) अतिक्रमण और अवैध निर्माण के शिकार हो गए हैं जिसके चलते पानी की निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और शहर के विभिन्न जगहों पर इसी वजह से जल भराव की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है ज्ञापन सौंपते हुए वरिष्ठ पार्षद नरसिंह राव, सचिन उपाध्याय, नरेंद्र पटेल, निशांत जैन, नंदनी दुबे, सुनीता शुक्ला, सीमा आहूजा, सीता शर्मा, सुजीत शर्मा सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





