छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

‘वुमन फॉर ट्री योजना’ के तहत व्यापक वृक्षारोपण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं मंत्री केदार कश्यप ने लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

“पौधा लगाएँ, प्रकृति बचाएँ” का संदेश कार्यक्रम में गूंजता रहा

जगदलपुर। वुमन फॉर ट्री योजना के तहत शुक्रवार को लोकमान्य तिलक वार्ड, डोंगरी पारा स्थित तालाब के पास कृष्ण कुंज के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने वृक्षारोपण में शामिल होकर लोगों से अपील की कि हर घर और हर वार्ड में पौधरोपण को जनअभियान बनाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हराभरा वातावरण मिल सके।

राज्य के कद्दावर नेता और मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम में पौधा रोपित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए आक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत हैं, इनकी देखभाल करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए संजीवनी हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसकी देखभाल करें। साथ ही उन्होंने नागरिकों, महिलाओं व युवाओं की बड़ी भागीदारी पर धन्यवाद दिया और कहा कि अभियान केवल रोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नियमित सिंचाई व संरक्षण पर फोकस होगा।

इस अवसर पर नेताओं ने संयुक्त रूप से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया और कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम के स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और पौधे रोपित किए। सभी ने संकल्प लिया कि वृक्षों की नियमित देखभाल कर एक हराभरा जगदलपुर बनाने में सहयोग करेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!