छत्तीसगढ़जगदलपुर

महापौर संजय पाण्डे ने जलभराव प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, गणेश उत्सव की तैयारियों का भी लिया जायज़ा 

जगदलपुर। लगातार हो रही तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात का जायजा लेने के लिए मंगलवार सुबह महापौर संजय पाण्डे अपनी टीम के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने महादेव घाट, धरमपुरा और साईं मंदिर परिसर सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर पानी निकासी और नालियों की सफाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, राणा घोष, संजय विश्वकर्मा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद दिलीप दास, नगर निगम के अधिकारी दिलीप मरकाम और योगेश पांडे सहित पूरा अमला मौजूद रहा।

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि –

  • नालियों की तुरंत सफाई की जाए।
  • पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
  • बरसात के दिनों में नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि बरसात में नागरिकों की परेशानी कम करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से काम करें।

गणेश उत्सव की तैयारी पर भी नज़र 

निरीक्षण के दौरान महापौर ने आगामी गणेश उत्सव की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि गणेश उत्सव अब गली-गली तक पहुंच चुका है, ऐसे में निगम को नागरिकों को हर स्तर पर सुविधा उपलब्ध करानी होगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!