क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

नशा तस्करों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही : दो आरोपी गिरफ्तार, 21.664 किलो गांजा सहित मोटर सायकल जब्त

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बोधघाट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मोटर सायकल से गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 21.664 किलो अवैध गांजा (कीमत लगभग 2 लाख 16 हजार 640 रुपये) बरामद किया गया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

  • कैसे हुई कार्यवाही..

25 अगस्त की शाम करीब 6:25 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटर सायकल से विमल पान मसाला के झोले में गांजा रखकर अडावाल बाईपास रोड से बोधघाट की ओर आ रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने करकापाल खासपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेहास्पद मोटर सायकल को रोका और पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा परिवहन की बात स्वीकार की। मौके पर ही झोले से अवैध गांजा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव सहित पुलिस जवान प्रकाश मनहर, सुनील मनहर, अहिलेश नाग, हरेंद्र मेडतिया, होरीलाल आर्मो, कामदेव दर्रो, युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, अजित सरकार की अहम भूमिका रही।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!