छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुरबस्तर संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा आज, करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक, राहत और बचाव कार्यों पर रहेगा फोकस

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 9:30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर विशेष विमान द्वारा जगदलपुर पहुंचेंगे।

देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम..

मुख्यमंत्री श्री साय 10:35 बजे जगदलपुर आगमन के उपरांत सीधे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और दोपहर 3:00 बजे जिला कार्यालय परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय का यह दौरा बस्तर में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है। जनता की समस्याओं और राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लेकर वे आवश्यक निर्देश देंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!