छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

महिलाओं को सशक्त बनाने निरंतर कार्य कर रही भाजपा सरकार – भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी

दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुँची नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की ली बैठक

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी आज सोमवार को दो दिवसीय बस्तर प्रवास पहुँची। प्रथम बस्तर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक ली और अपने संबोधन में भाजपा को मजबूत करने व संगठन के कार्यो को गति देने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सशक्त भूमिका निभाने कहा।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि विगत 11 वर्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार है। प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ज़मीनी स्तर पर फलीभूत हो रही है। करोड़ों की संख्या में बैंकों में जन धन खाता मातृशक्ति के नाम से खोला गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना महिलाओं को समर्पित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिये महतारी वंदन योजना आरंभ की। जिसका आर्थिक लाभ प्रत्येक माह लाखों महिला बहनों को मिल रहा है। विभा अवस्थी ने कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाने भाजपा की सरकारें दिनरात कार्य कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्तायें कर्मठता व समर्पण भाव से संगठन की कार्य योजनाओं को विस्तार दें एवं शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक मातृशक्तियां लाभान्वित हो, इसके लिये सतत् प्रयास करें। नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
जिला कार्यकारिणी की बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित करते हुये महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को जनता के मध्य जाकर निरंतर कार्य करने कहा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया।

बैठक का संचालन लक्ष्मी कश्यप व आभार प्रदर्शन कुसुम परिहार ने किया। जिला कार्यकारिणी बैठक में प्रमुख रूप से जगदलपुर पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप , सफ़ीरा साहू, गोदावरी साहू, ललिता बघेल,संगीता शर्मा , हेमलता शर्मा, टिकेश्वरी सिन्हा, रंजीता रंधवा, रजनी बिंद, एम लक्ष्मी रोशन सिसोदिया, ममता राणा, रामकुमारी यादव, माहेश्वरी ठाकुर, अन्नपूर्णा नायडू, बिजली वैध, किरण सेन, गीता मिश्रा, किरण दीवान, चमेली जिराम, डाकेश्वरी पांडे, गीता नाग, नीलेश्वरी भगवतकर, रामबती भंडारी, सोनवारी भद्रे, शांति नाग, बसंती कश्यप, गायत्री बघेल, त्रिवेणी रंधारी, पूनम सिन्हा, उर्मिला यादव, गिरिजा गुप्ता, उमा मिश्रा, रीना घोष, आशा साहू,संगीता तोमर, राधामणि बघेल,करमजीत कौर, नीलम यादव, कौशल्या साहू, रायमती बघेल, धनमती प्रजापति, लक्ष्मी घरत, भारती, सविता साहनी,विनीता ठाकुर, भाग्यवती सेठिया, गोमती सेठिया, झरना मोहंती, बालमती नागेश, परिणीता बघेल, खुशी सिंह आदि मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!