छत्तीसगढ़दंतेवाड़ासोशल

सायबर अपराधों से बचाव की पाठशाला : दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली पुलिस ने दिया जागरूकता का संदेश

जनजागरूकता ही सायबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है – थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा

साप्ताहिक बाजार में लोगों को जागरूक करते टीआई धनंजय सिन्हा

जगदलपुर। दन्तेवाड़ा पुलिस अब सिर्फ अपराधियों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी मोर्चा संभाले हुए है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) उदित पुष्कर तथा राम कुमार बर्मन के नेतृत्व में “सायबर संगवारी कार्यक्रम” के तहत सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा पुलिस ने सोमवार को ग्रामीणों और विद्यार्थियों को सायबर अपराधों से बचने के गुर सिखाए।

थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले साप्ताहिक बाजार पोन्दुम में पहुंचे ग्रामीणों को सायबर ठगी के नए-नए तरीकों की जानकारी दी। इसके बाद शासकीय महाविद्यालय दन्तेवाड़ा में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि कैसे अनजान कॉल, मैसेज और लिंक पर क्लिक करने से लोग फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। साथ ही जागरूक किया गया कि यदि कोई व्यक्ति गलती से सायबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत क्या कदम उठाए जाएँ।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और सुरक्षित डिजिटल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि आमजन बिना चिंता के डिजिटल तकनीक का लाभ उठा सकें।
इस जागरूकता अभियान में थाना सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा के पुलिसकर्मी – सउनि गुरूवन्ता बर्गे, नरेन्द्र भारती, प्र.आर. शिवनाथ सिन्हा, बिरेन्द्र नाग, आर. भील कुमार नाग, मनोज कुमार नेगी और भुपेन्द्र पुजारी का विशेष योगदान रहा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!