छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत मांदर गांव में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा – भाजपा ने निभाया ‘सेवा ही संगठन’ का संकल्प

भाजपा सरकार हर विपत्ति में जनता के साथ खड़ी है – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में आज गुरूवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांदर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण किया गया। इस सेवा आयोजन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुये।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की, उनका हौसला बढ़ाया और भाजपा प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को हर संभव सहयोग व मदद करने की बात कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन अंत्योदय और सेवा को समर्पित रहा। आज उनकी जयंती पर भाजपा ने सेवा ही संगठन की भावना के साथ मांदर गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद कर इस विचारधारा को धरातल पर उतारा है। भाजपा सरकार हर विपत्ति में आपके साथ है। जो भी सरकारी सहायता या राहत सामग्री है, वह आपके द्वार तक पहुँचाई जाएगी, इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। श्री देव ने कहा कि हमारे लिए राजनीति का अर्थ केवल सत्ता नहीं, सेवा है। भाजपा गरीब, वंचित और संकट में पड़े हर नागरिक के साथ खड़ी है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, यह भाजपा के संस्कारों का परिचायक है। बाढ़ से प्रभावित गांवों की स्थिति को देखकर हमने तय किया कि इस बार सेवा की शुरुआत उन्हीं परिवारों के बीच जाकर की जाएगी जिन्हें अभी सबसे अधिक आवश्यकता है। हम केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से हरसंभव सहायता पहुँचाते रहेंगे।

विधायक विनायक गोयल ने कहा कि जनता के दुःख-सुख में सहभागी बनना हमारा कर्तव्य है। मांदर गांव में राहत सामग्री वितरण एक शुरुआत है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पुनर्वास से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा तक की सहायता भी प्रभावित परिवारों को मिले।

इस दौरान गांव के लगभग 262 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक राशन सामग्री, कपड़े, साफ-सफाई किट, और बच्चों के लिए आवश्यक सामग्रियाँ वितरित की गईं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भी सामग्री पहुंचाई।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, बैदूराम कश्यप, जिपं उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, मंगतूराम कश्यप, पद्मा कश्यप, नरसिंह ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!