छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने किया पुण्य स्मरण

पं. दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा का श्रोत – विद्याशरण तिवारी

एकात्म मानव दर्शन जनसंघ से लेकर भाजपा का मूलमंत्र है – श्रीनिवास मिश्रा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया। गुरुवार को भाजपा नगर पश्चिम और पूर्वी मंडल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन मूल्यों को अपना कर आगे बढ़ने की बात कही।

मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का सम्पूर्ण जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में एक थे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इस विचार को उन्होंने आगे बढ़ाते हुए निरंतर कार्य किया। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरक रहेगा।

जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि एकात्म मानव दर्शन जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है। अंत्योदय गरीब कल्याण की योजनाओं के विचार को लेकर भाजपा की 18 राज्यों की सरकार और तीन बार से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो सरकार है, उसका नीति निर्धारण व देश के विकास में पं. दयाल जी की सोच व विचार के अनुसार आज विकसित राष्ट्र की श्रेणी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को लाकर खड़ा किया है।

कार्यक्रम को पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा एवं पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव में संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय चंद्राकर एवं आभार प्रदर्शन दिगंबर राव ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश गुप्ता, राजेंद्र बाजपेयी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, मनोहर दत्त तिवारी, नरेंद्र पाणिग्राही, बी.जयराम, संतोष बाजपेई, अतुल सिम्हा, विक्रम सिंह यादव, योगेश शुक्ला, मीना साहू, शेखर शर्मा, अविनाश सिंह गौतम, राजा यादव, शशिनाथ पाठक, रितेश सोनी, रोशन सिसोदिया, दिनेश के.जी., आशा साहू, रामकुमारी यादव, लक्ष्मी कश्यप सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!