छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

जनसेवा का संकल्प : सांसद महेश कश्यप ने सुनी जनता की समस्याएँ, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

जगदलपुर। सांसद महेश कश्यप ने आज अपने कार्यालय में जनसामान्य से भेंट कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विषय पर गंभीरता से चर्चा करते हुए त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जनसेवा ही मेरा संकल्प है। जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनी जाएगी और उसका उचित निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना ही उनका उद्देश्य है।

उन्होंने आगे कहा कि उनका कार्यालय सदैव जनता की सेवा और सहायता के लिए खुला है।
जनता की समस्याएँ सुनने और तत्काल समाधान की पहल पर उपस्थित नागरिकों ने सांसद महेश कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सांसद का यह संवेदनशील व्यवहार जनप्रतिनिधि के कर्तव्यनिष्ठ और जनहितैषी दृष्टिकोण का प्रमाण है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!