छत्तीसगढ़जगदलपुर

GST दरों में कमी पर शहर में खुशी की लहर : महापौर संजय पाण्डे ने व्यापारियों और नागरिकों से किया संवाद, बाँटी मिठाइयाँ

जीएसटी दरों में कटौती से बाजार में उमंग, महापौर संजय पाण्डे ने किया जन संवाद

जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे ने शनिवार को शहर के पैलेस रोड पहुँचकर व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कमी का हर्षोल्लासपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम के तहत महापौर और जनप्रतिनिधियों ने बाजारों में जाकर लोगों को मिठाई खिलाई, बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार जताया।

महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम व्यापारियों को बड़ी राहत देगा और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे बाजारों में रौनक बढ़ेगी, उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

व्यापारियों और ग्राहकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार लगातार जनता और व्यापारियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे उनकी खरीद क्षमता में वृद्धि होगी और बाजार में नई ऊर्जा आएगी।

महापौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस फैसले की जानकारी घर-घर तक पहुँचाएँगे ताकि जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने भी कहा कि जीएसटी सुधार भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे और व्यापार को सरल बनाएँगे।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पांडे, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, संग्राम सिंह राणा सहित यशवंत ध्रुव, दिलीप दास, पारुल बोथरा, आशा साहू, खगेंद्र सिंह ठाकुर, संतोष गौर, बसंती समरथ, उर्मिला यादव, पितामह नायक, रोशन सिसोदिया, गिरजा गुप्ता, नेहा ध्रुव, गायत्री बघेल, पूनम सिन्हा, नवीन बोथरा, सूरज श्रीवास्तव, रिंकू शर्मा, शशिनाथ पाठक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!