
जगदलपुर। जनसेवा को सर्वोच्च लक्ष्य मानते हुए सांसद महेश कश्यप ने अपनी सांसद निधि से नगर निगम जगदलपुर को पाँच नए जलप्रदाय टैंकर प्रदान किए। इन टैंकरों का पूजन माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से किया गया। इन टैंकरों के समावेश से नगर निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।

सांसद महेश कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि नगर के नागरिकों को पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यही हमारा प्रयास है। जनसेवा ही हमारा संकल्प और प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि जल संकट के समय नगर निगम के पास पर्याप्त जलप्रदाय साधन उपलब्ध रहें, इसके लिए सांसद निधि से ये टैंकर प्रदान किए गए हैं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, महापौर संजय पाण्डे, एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पाण्डेय, पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, संतोष गौर, शशिनाथ पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





