छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

चांदामेटा से कोलेंग तक पहुँचा विकास का प्रकाश, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने दी 02 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात

सुदूर बस्तर के गाँवों में गूँजी विकास की बयार : विधायक किरण देव ने कहा – अब हर गाँव बनेगा पहचान का प्रतीक

जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र के अंतिम गाँव चांदामेटा, मुण्डागढ़ एवं कोलेंग पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने आज करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक तिलक-चंदन लगाकर और धुरवा नाचा दल के स्वागत नृत्य के साथ अपने विधायक का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

02 करोड़ 36 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान श्री किरण देव ने कुल 02 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
इन कार्यों में आडिटोरियम हॉल, शाला भवन, सामुदायिक भवन, बाजार शेड, सीसी सड़क और अन्य जनसुविधा कार्य शामिल हैं।

ग्राम चांदामेटा में सामुदायिक भवन (लागत ₹10 लाख), प्राथमिक शाला भवन (₹20 लाख), आंगनबाड़ी भवन (₹11.69 लाख) सहित कई अन्य कार्यों का लोकार्पण किया गया।
मुण्डागढ़ पंचायत में प्राथमिक शाला भवन निर्माण (₹15 लाख) का लोकार्पण किया गया, वहीं कोलेंग पंचायत में आडिटोरियम हॉल (₹19.65 लाख), बाजार शेड (₹20 लाख), आंगनबाड़ी भवन (₹11.70 लाख), महतारी सदन (₹25 लाख), सामुदायिक भवन (₹12 लाख) समेत सीसी सड़क, पुलिया, किचन शेड, बाउंड्रीवॉल और बोर खनन जैसे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ।

ग्राम चांदामेटा में सड़क निर्माण की घोषणा

इस अवसर पर विधायक किरण देव ने ग्रामीणों की मांग के अनुरूप चांदामेटा में 02 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की और कहा कि जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

हर गाँव में अब दिखेगी विकास की नई पहचान – किरण देव

अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुँचा रही है। मातृशक्ति को विशेष सम्मान मिल रहा है और अब हर गाँव में विकास की नई पहचान बनेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि राज्य के सुदूर अंचलों तक भी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचें और किसी भी गाँव को विकास से वंचित न रखा जाए।

महतारी सदन बनेगा महिलाओं के सशक्तिकरण का केंद्र

श्री देव ने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और नेतृत्व सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार अब और तेज़ होगी और ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता पर रहेगा।

सीआरपीएफ ने ग्रामवासियों को दी टेंट सामग्री

कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ 80 बटालियन के जवानों ने चांदामेटा ग्राम के सामुदायिक भवन में ग्रामीणों को टेंट सामग्री वितरित की, जिससे स्थानीय आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों में सुविधा होगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने विकास की गति को सराहा

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र एवं समूचे छत्तीसगढ़ में चौमुखी विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जनता की मांगों के अनुरूप लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति

इस अवसर पर विद्याशरण तिवारी, गोविंद ईनाणी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, गागराराम नाग, संतोष बधेल, लखींधर बधेल, अमल बैस, सरपंच सुखमन नाग, लालूराम, सुखराम बधेल, लाखेदई, धमेंद्र ठाकुर, रामसिंह, दिनेश पांडे, महादेव, पुरा कुंजाम, पांडूराम, मांगु, बुदरा पुजारी, अनंतराम,
तथा सीईओ वीरेंद्र बहादुर, डीईओ बलिराम बधेल, बीईओ जगदीश पात्र, सीआरपीएफ के श्री पंकज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!