छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश भाजपा मीडिया टीम एवं प्रवक्ताओं की आत्मीय भेंट

संगठन और सरकार के समन्वय से बढ़ेगा जनसंपर्क का प्रभाव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया टीम एवं प्रदेश प्रवक्ताओं ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रवक्ताओं और मीडिया टीम से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि मीडिया ही सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु है, हमारा संदेश जन-जन तक स्पष्ट और सकारात्मक रूप में पहुँचे – यही सच्ची जनसेवा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम को जनसंपर्क की नई रणनीतियों, जनता से सीधे संवाद और योजनाओं की पारदर्शी जानकारी साझा करने पर बल दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक सहित सभी प्रवक्ता उपस्थित रहे। आत्मीय और प्रेरणादायी वातावरण में हुई इस मुलाकात ने संगठन और सरकार के बीच संवाद और समन्वय को और भी मजबूत किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!