भाजपा संगठन में नई ऊर्जा : नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की सौजन्य भेंट

भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का भरोसा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान श्री महेश गागड़ा ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक समर्पण, अनुशासन और कार्यकुशलता भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ और अधिक ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता से कार्य करेगा।
श्री गागड़ा ने आगे कहा कि नितिन नबीन का विस्तृत संगठनात्मक अनुभव और प्रभावी नेतृत्व पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में भाजपा की वैचारिक मजबूती तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।
इस अवसर पर श्री नितिन नबीन ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से निरंतर कार्य किया जाएगा।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




