
सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्ति केन्द्र में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, बूथ मजबूत करने पर हुआ मंथन

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नगर मंडल पश्चिम के सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्ति केन्द्र के अंतर्गत बूथस्तरीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता समन्वय एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रभारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को विशेष दिशा प्रदान की।
जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सफीरा साहू ने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन के साथ सक्रिय रहकर प्रत्येक योजना को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
SIR के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने इसे संगठन को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बताया।
उन्होंने विश्वास जताया कि समर्पित कार्यकर्ताओं की एकजुटता से नगर मंडल पश्चिम भाजपा का सशक्त गढ़ बनेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रकाश झा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए “घर-घर स्वदेशी, हर-घर स्वदेशी” अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से न केवल आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा, बल्कि देश की आर्थिक नींव भी मजबूत होगी।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष द्वय रामकुमारी यादव, ललिता बघेल एवं एमआईसी सदस्य व पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन शक्ति केन्द्र प्रभारी शशिनाथ पाठक ने किया एवं शक्ति केन्द्र संयोजक मनोज ठाकुर ने आभार प्रकट किया।
जहां सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए भाजपा को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, जिला कार्यालय सहप्रभारी राजपाल कसेर, सुधा मिश्रा, जिला संयोजक सोशल मीडिया दिनेश के.जी., मंडल महामंत्री द्वय संजय चंद्राकर, नगर मंडल मंत्री द्वय अविनाश सिंह गौतम, सूर्यभूषण सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष आशा साहू, नगर मंडल सोशल/मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्राह, श्वेता बघेल, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक बृजेश कपूर सहित मंडल के पदाधिकारी व बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




